HPRCA/SSC(State exams) के लिए सही order क्या हो - PYQ → Notes → Mock❓

 HPRCA/SSC(State exams) के लिए सही order क्या हो - PYQ → Notes → Mock❓


क्या आप भी सोचते हैं कौन सा सही ऑर्डर है किसी भी एग्जाम की तैयारी करने से पहले क्या रहेगा? कौन सी मैं गलतियां खुद करता था, कौन सी चीज पहले तैयार करनी चाहिए।


स्वागत है मेरे विद्यार्थियों बेहतरीन स्ट्रेटजी के साथ में आज फिर आपके सामने हाजिर हूं। इसमें में बताउंगा क्या सही तरीका है और कि सही ऑर्डर में कौन-कौन सी चीजें करनी चाहिए मैं खुद की गलतियां भी इसमें बताऊंगा जो मैंने प्रैक्टिकल तौर पर खुद अजमाई है सब प्वाइंट बाय पॉइंट बताऊंगा यह सब मेरे पास विद्यार्थी जो पढ़ रहे हैं और जो पढ़ कर गए हैं सबने इसी तरह का पैटर्न आजमाया था जिससे उन्हें सफलता भी मिली आगे जाकर।

HPRCA/ SSC Right Order For Exams - PYQ/ MOCK TEST/ Handwritten notes


⭕ सबसे बड़ी गलती जो मैंने शुरुआती दौर में की; ( Competitive Exams में )


• सिर्फ लिख लिख कर Notes भर देने।

• कभी-कभी खुद पर भी डाउट करना।

• एक ही टॉपिक पर बार-बार ध्यान देना क्या ज्यादा समय उसी पर व्यर्थ करना।

• बिल्कुल भी टॉपिक या प्रीवियस ईयर क्वेश्चन एनालाइज ना करना।



📑 मेरे हिसाब से सही Order क्या है?


📍 1. सबसे पहले PYQ (Previous Year Questions) 📖


PYQ एक ऐसा Compass 🧭 है जो आपको सही दिशा में लेकर जाता है। इससे आप क्या-क्या समझ सकते हैं कुछ छोटे-छोटे पॉइंटस से समझाता हूं :


◽ आखिरकार परीक्षाओं में पूछा क्या जा रहा है, किस स्तर के क्वेश्चन आ रहे हैं।

◽ किन सब्जेक्टों का ज्यादा महत्व है एग्जाम में। 

◽ हर एक क्वेश्चन के प्रश्नों की गहराई तक जाना ( मतलब हर चारों ऑप्शन को समझना और उनके Notes बनाना)


• मैं हमेशा पहले 5–10 पुराने परीक्षाएं के क्वेश्चन पेपर ही देखता था। भले शुरू में गलतियां की हो पर एनालाइज कर के पूरा पैटर्न समझा था। अगर आपको फिर भी कहीं तैयारी करने में मुश्किलें हो रही है या PYQ कहीं मिल नहीं रहे तो आप हमारी 99quessmood की तरफ से आने वाली क्विजचैंपियनशिप (Quiz Championship By 99quessmood) या जो भी हम मॉक टेस्ट उपलब्ध कराते हैं उनमें ज्यादातर पिछले परीक्षाओं में आए सवाल ही डाले जाते हैं।

👉 और क्या करना चाहिए? (BONUS TIP)

पिछले 6 महीने या 1–2 साल के परीक्षाएं हुई है उनके पैटर्न देखो ।

अगर आपको और गहराई में समझना है तो आप हमारी यह वाली पोस्ट पढ़ सकते हैं "PYQ एनालाइज", इसमें आपको और बेहतरीन तरीका बताया गया है।


📍 2. उसके बाद Notes;


अब आते है Notes पर कैसे करें इनमें मास्टरी क्यों सही है इस नंबर पर कौन सी सही दिशा है।


वही मेरी गलतियां शुरू में जो करता था मुझे पता है आप भी उसी ही दिशा में जा रहे हैं, किताबें पढ़कर ही Notes बनाना और लिखते जाना, सोचते हैं कि आखिर में पढ़ लेंगे, ऐसा बिल्कुल भी सही तरीका नहीं होता है और जो हमने यह सोचा होता हैं कि हम आखिर में सब पढ़ लेंगे यह बिल्कुल भी मुमकिन नहीं होता तो कुछ छोटे-छोटे पॉइंट बताता हूं की कैसे करें और करें क्या:


◽Notes हमेशा: शॉर्ट Version जो महत्वपूर्ण हो एग्जाम के हिसाब से।


◽PYQ पर ही आधारित हो अपने मनगढ़ंत टॉपिक उठाकर Notes बनाना ना शुरू कर दे।


◽ जो खुद हैंडरिटन Notes बनाते हैं और जो

 उनके हर प्रश्न लिखते हैं उनके उत्तर के नीचे उसकी Short मे नीचे एक्सप्लेन या उसे आंसर का रीजन जरूर लिख ले । ताकि वह रिवीजन के समय अच्छे से दिमाग में बैठ जाए।


📍3. सबसे आखिर में Mock Test ;


अब आता है बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा जो बहुत से विद्यार्थी इसे भूल जाते हैं या तो कुछ को पता होते हुए भी यह देना छोड़ देते हैं। इसके असल में आपको मैं कुछ फायदे बताऊंगा जो मेरे तैयारी को मजबूत किए थे :


◽ समय और गति बड़ी मेरी एग्जाम देने की।

◽ अपने कमजोर टॉपिक मेरे को सही समय पता लगे।

◽ परीक्षा के प्रेशर को झेलना सिखा।


✴️ Mock देने के बाद क्या करें?🤔

🔸कौन से टॉपिक कमजोर है।

🔸Guessing ज्यादा हुई या नहीं

🔸किस टॉपिक में ज्यादा समय लगा।

 🔸मैं खुद मॉक टेस्ट के बाद एक एनालाइजिंग स्कोरकार्ड बनाता था।


🚫 गलत Order क्या होता है?

❌ शुरुआती दौर में सिर्फ पढ़ना।

❌ किसी चीज करने का कोई सही समय नहीं।

❌ बिना सोचे समझे मॉकटेस्ट देना

❌ Guessing तकनीक पर बिल्कुल डिपेंड रहना।


🟡 मेरे खुद के तरीके जो मैंने अपनी प्रैक्टिकल लाइफ में फॉलो किये;

👉 दो-तीन साल के PYQ देखें 

👉 उसी हिसाब से Notes बनाओ

👉 फिर मॉक टेस्ट दिए 

👉 हर शाम को मॉक टेस्ट दिए।

👉 कमजोर टॉपिक सीरियसली लिया।

और यह आप भी हर हफ्ते रिपीट भी कर सकते हैं।


🆕 2026 में तैयारी का तरीका बदल चुका है अब सिर्फ किताबें देखीं और पढ़ना काफी नहीं है।
आज के समय में यह तीन चीज तो बहुत महत्वपूर्ण है:💡


🔎 PYQ और Mock की फास्ट एनालाइजिंग स्किल।

🧑‍🎤 स्मार्ट स्टडी के तरीके सीखें।

🧑‍💻 पिछले एग्जाम्स के प्रश्न ऑब्जर्व करें।

यही चीजें average और serious विद्यार्थी में फर्क बनाती हैं।🧑‍🏫


  💁 मेरी सलाह जो मैं अपने विद्यार्थियों को देता था एग्जाम के आखरी दिनों में, अगर आप अभी तैयारी शुरू कर रहे हैं तो;

📝 पहले पैटर्न समझ कर या एनालाइज करके करके प्रैक्टिस शुरू करना।

✳️ रोज रिवीजन के बाद मॉकटेस्ट देना।

क्योंकि बहुत बार विद्यार्थी पढ़ते बहुत हैं लेकिन एग्जाम वाला तरीका नहीं अपनाते।


🤔क्या आपने अभी भी प्री रजिस्टर नहीं करा Quiz Championship के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करें और प्री रजिस्टर करें अपने आप को आनेवाले क्विज कंपटीशन के लिए सिर्फ और सिर्फ 99quessmood पर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ