क्या MCQ एग्जाम में Guessing तकनीक काम करती है, क्या यह गलत है या सही ।
स्वागत है दोस्तों फिर से आपका , यह खास टॉपिक जैसे इन दिनों में आपको पता है की एक परीक्षा के नजदीकी दिनों में चली यह चर्चा कि आप एग्जाम क्लियर कर सकते हैं Guess कर बहुत-से वीडियो देखी मैंने जो आजकल चल रही है इस टॉपिक से रिलेटेड, मूल रूप से वह बताना चाहते हैं कि आप बिना पढ़े एग्जाम क्लियर कर सकते हैं जैसे कि पटवारी का हो गया और अभी हाल ही मैं हिमाचल प्रदेश में सरकारी एग्जाम होने वाले हैं उनसे रिलेटेड में बता रहे हैं कि आप ऐसा कर सकते हैं वेसा कर सकते, कि आप यह ऑप्शन चुने परीक्षा में, मूल रूप से वे कहना चाहते हैं कि तुक्का लगा कर आएं। देखिए हम यह चीजें प्रमोट तो नहीं करते लेकिन हम आपको कुछ बताएंगे की किन-किन परिस्थितियों में यह चीज काम आ सकती है या कहीं नहीं भी आ सकती हैं।
📍Guessing तकनीक होती क्या है :
सिंपल श्ब्दों में कहूं तो एक तरीके से तुक्का लगाना क्योंकि शुरू शुरू में मैंने भी बहुत किया है जब मैं शुरुआती दौर में खुद एग्जाम देता था वस वैसे ही एक्सपेरिमेंट करता था अब घर वाले भी कुछ नहीं कहते थे क्योंकि शुरुआत में वह भी कहते थे कि बेटा एक्सपीरियंसल ले और चीजों को सीखो और अगली बार तुझे यह तरीके अपनाने ही ना पड़े। देखिए मैं दो तरह के तरीके इस्तेमाल करता था उसमें से ;
• पहला तरीका था दूसरे-तीसरे ऑप्शन में से चुन्ना।
• दूसरा तरीका था जैसे कौन बनेगा करोड़पति में होता था ना 50-50 वाला ऑप्शन वस वैसे ही मैं दो ऑप्शन सेलेक्ट करता इसमें मेरे को पता था बाकी ऑप्शन नहीं हो सकते और फिर उनमें से ही एक को सलेक्ट करता था जो मैंने दो ऑप्शन रखें थे अपने सामने।
📌 मेरे हिसाब से दूसरा तरीका मेरे लिए बहुत कारगर रहा।
📍 Guessing कब सही है:
• देखिए मैं यह तब सही मानूंगा जब आपको पता है की आपको इसका सही उत्तर नहीं पता या तो आप पहली बार परीक्षा में बिना पढ़े हुए चले गए , तब मैं इसको कुछ हद तक सही मानूंगा, क्योंकि मैने पहले भी शुरू शुरू में मैंने जब परीक्षाएं दी हैं ऑनलाइन कंप्यूटर पर या OMR Sheets में जो MCQ आते थे तो उसमें करता था तो आप भी कर सकते हैं तब सही है।
• दूसरी बात जब आपको पता है चार ऑप्शन में से किसी दो मे आप बिल्कुल स्पष्ट होगी यही हो सकते हैं इन दोनों में से तब भी सही माना जा सकता है।
📍 Guessing कब सही नहीं है :
• यह तरीके तब सही नहीं है जब आपको मालूम होते या कुछ क्वेश्चन जो होते हैं Rough Page पर सॉल्व किए जा सकते हैं आप सिर्फ समय बचाने के चक्कर मैं Guessing तकनीक पर निर्भर हो, कुछ विद्यार्थी देखें अपनी आखों से जो आंसर आसानी स आ भी सकता था उसको भी वह ऐसे ही इसी तकनीक पर निर्भर बैठे थे। यह बिल्कुल सही बात नहीं है विद्यार्थी परीक्षा पर फोकस रखने के बजाय ऊपर दिए गए टाइमर पर नजर रखते हैं, इससे उनका दिमाग इस पर ही निर्भर बैठा रहता है ।
• दूसरी बात कब सही नहीं है जब विद्यार्थी को को पता है कि इस एग्जाम मे नेगेटिव मार्किंग है, तब आप ऐसा रिस्क बिल्कुल नहीं ले सकते हैं क्योंकि पीछे जो आपकी सही सवाल होंगे अगर आप आगे जो आपकों सवाल नहीं आएंगे उसे पर आप Guessing तकनीक आजमाएंगे तो आपके अंकों पर नेगेटिव असर पड़ेगा क्योंकि उनका कोई महत्व नहीं रहेगा जो पीछे सही करें आपने जो प्रश्न। तो बेहतर यही है जितने अपको पता है यह सही रहेंगे वस जितने आपको आते हैं उतने एग्जाम में प्रश्न कोशिश करे ।
🧑🏫 कैसे करें इस तकनीक को बेहतर :
• मैं फिर से कहूंगा मैं इस चीज को सपोर्ट तो नहीं करता पर जिन एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, और परीक्षा में आपको कुछ प्रश्न नहीं आते तो आप यह तरीका अपना सकते हैं उन में भी आपको मैं एक चीज बताता हूं कि आप सिर्फ दूसरा और तीसरा ऑप्शन के बीच में से चुनिए क्योंकि ज्यादातर सही आंसर इनमें से ही होता है।
• तो इससे भी बेहतर आप कैसे करें आप दे सकते हैं दिन प्रतिदिन मॉक टेस्ट हर रिवीजन के बाद मॉक टेस्ट देखिए फिर आप में बदलाव किसी भी एग्जाम के आपको मॉक टेस्ट चाहिए होंगे हमारी टीम आपको उपलब्ध करवाएगी वस आपको हमें बताना है 99quessmood पर आपको यह दिख जाएंगे सभी मॉक टेस्ट जो आपने मांगे होगे। अभी देखी जितना आप यह देंगे उतना ही आपको पता लगेगा यह तकनीक कितना काम करती है या नहीं।
समापन
📌 हमारे साथ जुड़ेंगे तो स्मार्ट रहेंगे और स्मार्ट स्टडी करना सीखेंगे क्योंकि हम रखेंगे आपको हर फील्ड में आगे चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पढ़ना हो कुछ ऐसी स्ट्रैटेजि जो आपको यहीं मिलेगी तो आज के लिए इतना ही मिलते हैं आपको फिर से एक और नए टॉपिक के साथ बाकी आप हमारा टेलीग्राम ज्वाइन कर सकते हैं यहां पर आपको हर तरह की नोट्स या अपडेट्स सरकारी नौकरी के रिलेटेड चाहे वो स्टेट की हो या सेंट्रल नौकरी सब की खबर एक ही जगह 99quessmood पर।

0 टिप्पणियाँ