मैंने बिना Coaching के HP Exams की तैयारी कैसे की, Coaching or Self Study
नमस्कार दोस्तों और मेरे प्यारे विद्यार्थियों को मेरे साथ जुड़ें है आशा करता हूं कि आप सब तंदुरुस्त होंगे और तैयारी जोरों शोरों से कर रहे होंगे। आज फिर से बेहतरीन टॉपिक लेकर आपके सामने आया हूं इसमें भी बहुत से विद्यार्थी परेशान होते हैं इसी झोल में फंसे कि हम HPRCA या HPPSC 2026 होने वाले परीक्षाओं की कोचिंग ले या सेल्फ स्टडी करे। तो इसी परेशानी को मध्य नजर रखते हुए मैं कुछ अपना खुद का फिर से बेहतरीन अनुभव सांझा करूंगा क्योंकि मैं खुद इसी परेशानी में रहकर बहुत से महीने बर्बाद किए। तो यह गलती आप ना दोहराएं और जो अभी इसी झोल में फंसा है उसे मैं कुछ अपने मैं खुद पर आजमाएं कुछ टेक्निक्स को एक प्वाइंट्स की तरह बताऊंगा, मैं कोई ऐसी किताबी बातें नहीं करता या कहीं से मैंने सुन लिया और देख लिया आपके यहां बता दिया ऐसा नहीं है, जो मैंने खुद सीखा है अपनी गलतियों से या जो मैंने खुद एक्सपेरिमेंट किए हैं बस वही आपके सामने रखता हूं।
🔴 1. Coaching Centers मैं पढ़ाई करना सही है या गलत (मैंने जो कुछ सीखा अपनी गलतियों से):
•अब मैं आपको स्पष्ट बताता हूं देखिए कोचिंग लेना कोई गुनाह नहीं, अगर आप ठान लिया है कि आप अब पढ़ाई पर ही फोकस करेंगे या सरकारी नौकरी की ही तैयारी करेंगे तो शुरू शुरू में अब खुद के ही टीचर बनिए और देखिए अपने में बदलाव।
•आप कोचिंग लेना शुरू कर सकते हैं अगर आप इस फील्ड में बिगनर है क्योंकि कुछ चीज शुरू में आपको नहीं समझ लगेगी उसके लिए आपको एक छोटी-मोटी गाइडेंस तो चाहिए तो इसका निष्कर्ष यही की बस आप सीखने की शक्ति बढ़ाएं तो आगे आप चाहें कोचिंग यह सेल्फ स्टडी करें तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा इच्छा शक्ति मजबूत है तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
🔴 2. Self Study क्यों Powerful है :
• अब बात करते हैं Self study की, देखो ऊपर मैंने बताया कि आप कोचिंग ले सकते हैं अगर आप बिगनर है पर एक बात और कहीं मैंने कि आप खुद के टीचर भी बन सकते हैं कैसे बताता हूं, मैंने शुरू शुरू में बहुत सोचने में टाइम व्यर्थ किया पर जब अक्ल आई तो मैं खुदका ही टीचर बना।
• मैं खुद को मुश्किलें देना पसंद करता हूं जैसेकी मैं खुद ही लग पड़ता था, बिना किसी कोचिंग के या उसे टॉपिक के बारे में जानकारी लिए बिना खुद सॉल्व करने की कोशिश करता था क्वेश्चन को , मैं दो-तीन बार में नहीं कर पता था सॉल्व और मैं उसे करें बिना छोड़ता भी नहीं था, पर मैं फंसा रीजनिंग सब्जेक्ट में तब मैंने ली कुछ ऑनलाइन रिकॉर्ड क्लासेस ली यूट्यूब पर जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया रीजनिंग के टॉपिक जो महत्वपूर्ण होते हैं वो सीखे मैंने, मेरे कहने का मतलब यह है कि विद्यार्थी कहीं ना कहीं किसी टॉपिक में फंसी जाता है तो उसे वहां कोचिंग या गाइडेंस लेना जरूरी हो जाता है। तो मैं यही कहूंगा कि आपको अगर मेरी तरह कहीं फंसे तो आप ऑनलाइन माध्यम से यूट्यूब पर अवेलेबल फ्री कोचिंग क्लासेस देख सकते हैं जो हर तरह की प्रॉब्लम का सल्यूशन लगभग मिल ही जाता है।
🔴 3. मेरी सबसे बड़ी गलती क्या रही जिससे मैं सीमित रहा सेल्फ स्टडी तक:
मैं अपनी बात करूं क्यों मैं सेल्फ स्टडी पर निर्भर रहा क्योंकि मेरी डिसाइड करने की क्षमता इतनी नहीं थी मैं कर ही नहीं पता था मैं करूं क्या, मैं अपने विद्यार्थियों को भी यही बताता हूं क्यों मेरे पास आते हैं बस आप अपनी डिसाइड करने की शक्ति बढ़ाओ अगर ठान लिया तो ठान लिया, मेरी गलती थी समय रहते मैं डिसाइड नहीं कर पता था कुछ चीजें जो मेरे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण थी।
🔴 4. सही तरीका क्या होना चाहिए :
मेरे खुद के अनुभव तरीका वही सही है पढ़ें आप कहीं भी और कैसे भी रिवीजन बहुत जरूरी है खासकर सुबह उठते ही जो आपने पिछले कल पढ़ा खुद पड़ा या अपने कोचिंग क्लासेस में पढ़ा रिवीजन और मॉक टेस्ट बहुत जरूरी है इसीलिए हम कहते हैं यहां पर आपको सबकुछ मिलेगा।
• यह रिवीजन का तरीका सबसे ज्यादा काम करता है।
• मैं खुद regular mock test देता था और यही चीज़ सबसे ज्यादा हेल्प करती है, प्रतिदिन खुद में इंप्रूवमेंट दिखती है।
निष्कर्ष
देखिए दोस्तों, सच बताऊं तो कंपटीशन तो बड़ा है तो इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है जब तक हम हैं सही मार्गदर्शाता और सही गाइडेंस, सही strategy भी जरूरी है और आपके यहां मिलती रहेगी , तो आपके सामने यह कठिनाई कुछ भी नहीं रहेगी तो जुड़े रहिए हमारे साथ 99quessmood की टीम के साथ आपको कभी भी किसी भी परेशानी से निकलने का हल यही मिलेगा।

0 टिप्पणियाँ