स्टूडेंट कैसे करे AI का इस्तेमाल अपनी आने वाली परीक्षा मे स्पेशली फॉर गवर्नमेंट एग्जाम्स 2026
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका फिर से, आज मैं आपके सामने एक बहुत ही नया और बहुत ही आवश्यक स्ट्रेटजी लाया हूं आपकी स्टडी को लेकर बहुत ही लाभदायक चीजे बताने वाला हूं इस ब्लॉग में जो बहुत ही आसान कर देगी आपको पढ़ाई करने में और हर तरह के एग्जाम में आप आगे रहोगे।
• देखिए दोस्तों आज का समय पहले जैसा नहीं रहा है। अब सिर्फ किताबें पढ़ने से ही काम नहीं चलता, थोड़ा स्मार्ट तरीके से पढ़ना भी जरूरी हो गया है। और यही जगह है जहां AI (Artificial Intelligence) आपकी बहुत मदद कर सकता है, एक तरह की स्मार्ट स्टूडेंट बनने का तरीका ,सबसे पहले तो यह समझ लो कि AI कोई बहुत बड़ी या मुश्किल चीज़ नहीं है, यह बस एक tool है जिसे आप सही तरीके से use करोगे तो आपकी पढ़ाई आसान हो सकती है।
अब मैं कुछ आपको बताता हूं जो मैंने खुद कैसे अपनी दिनचर्या मे AI को एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह उसे Use किया और अपनी एग्जाम्स नोट्स और PDF Summarise और एनालाइज किया। और कुछ अपना अनुभव जो मैंने अपनी असल जिंदगी में इस्तेमाल किए।
1. सबसे पहले, आप AI का इस्तेमाल सिर्फ स्टडी प्लान या टाइम टेबल बनाने तक सीमित ना रहिए, देखिए यह सिंपल Tasks है, आप AI की काबिलियत को तब पहचानेंगे, जब जानेंगे कि आप उसे इस्तेमाल कैसे करते हैं और एक अच्छा मॉडल Use करेंगे किसी AI का।
2. दूसरा, मैं आपको एक पर्सनल एक्सपीरियंस बताता हूं मेरे टाइम में इतना AI का Use नहीं था और ना ही इतना मशहूर था और तब मैं एक मे सिंपल तरीका Use करता था अगर किसी क्वेश्चन या किसी टॉपिक में फस जाऊं तो गूगल लेंस का एक फीचर होता है तो मैं उसको बहुत इस्तेमाल करता था छोटे-मोटे मेरे क्वेश्चंस , टॉपिक का लगभग मेरे को हल मिल जाता था। हालांकि अब तो इस से भी बेहतरीन सुविधाएं हैं जैसे कि मैं आपको आगे और बताऊंगा।
3. इसमें मै अब बताऊंगा कुछ बेहतरीन AI Model's जो खुद मैंने इस्तेमाल किए , जैसे कि
(A) Google Gemini इसमें मैं प्रीवियस परीक्षाएं हुई थी (जैसे की - HPRCA JBT COMMISION EXAMS , HP JOA IT , HP POLICE 2025-26) उनके क्वेश्चन पेपर के PDFS जितने भी होते थे उन सबको एनालाइज और weightage देखता था की कौन से टॉपिक्स या सब्जेक्ट में से क्वेश्चंस ज्यादा आए हैं।
(B) NOTEBOOK LM इसमें सबसे बेस्ट कहूंगा मैं क्योंकि इसमें मैं Quiz भी बनाता हूं वो भी जो मैं पीडीएफ अपलोड करता हूं उसकी पूरी Summary और एक ऑडियो भी Generate करता है मुझे बहुत ही दिलचस्प लगा।
4. देखिए अब मैं इस पार्ट में दो ही मॉडल बता सका, क्योंकि एकदम से आप इतना नहीं समझ सकेंगे जो एकदम नए हैं इसमें, तो आपको कुछ सिंपल और Easy To Use कुछ मॉडल बताए हैं, अगले पार्ट में और भी बेहतरीन AI मॉडल बताऊंगा और उसके Pros and Cons बताऊंगा , तो धीरे-धीरे एक तरह की प्रॉपर स्मार्ट स्टडी स्ट्रेटजी के साथ-साथ एक स्मार्ट स्टूडेंट भी बनेंगे 99quessmood की स्ट्रैटेजी से ही और उनके असल अनुभव से ही , जो आपको रखेगे हर फील्ड में आगे।
कुछ जरूरी 2-3 प्वाइंट्स बताऊंगा जिसका आप विद्यार्थी ध्यान रखें :
•जो भी मैं AI मॉडल बताएं उन्हें सिर्फ Tool की तरह use करो, उसे पर ही निर्भर मत बैठ जाना कि आपका सभी काम वही करेगा पढ़ना तो आपको खुद ही पड़ेगा।
•जरूरी बात AI के सभी आंसर या कोई भी टास्क दिया है उसे डबल चेक जरूर कर लें जिसमें आपको डाउट हो क्योंकि AI Tools खुद भी कहता है की एकदम एक्यूरेट नहीं हो सकता कभी-कभी।

0 टिप्पणियाँ