मैंने 30 दिन सिर्फ mock test दिए (परिणाम क्या निकल के आया) 2026
क्या आप भी नहीं कर पाते मॉक टेस्ट से तैयारी और मैंने कैसे की 30 दिनों में सिर्फ मॉक टेस्ट देकर एग्जाम क्लियर?
स्वागत है दोस्तों आपको फिर से आज मैं आपको अपने बारे में है खुद का गुप्त रहस्य बताने जा रहा हूं😄 अपनी ही परीक्षाएं मैंने हिमाचल प्रदेश की HPRCA या HPSSC में दी है जो सिर्फ मैं 30 दिन सिर्फ मॉक टेस्ट देकर ही क्लियर की थी। इसके पीछे की कहानी और ओ मेरी खुद की मेहनत कैसे कि मैंने तैयारी, क्या मैं सिर्फ निर्भर रहा मॉक टेस्ट पर? यह सब कुछ आज आपको बताने जा रहा हूं जिससे आपको भी बहुत अच्छा अंदाजा लग जाएगा आगामी महीनों में होने वाले परीक्षाओं के बारे में।
🧭 मेरा शुरुआती दौर (एक रियलिटी चेक)
🔸 देखिए विद्यार्थियों पहले तो अपने आप को एक रियलिटी चेक जरूर दें मैं अपनी बात बताता हूं की कैसे मैंने इस लेवल पर पहुंचा कि मैं सिर्फ एग्जाम के पहले सिर्फ मॉक टेस्ट ही देता हूं तो चलते हैं मेरी शुरुआत पर प्वाइंट बाय पॉइंट बताऊंगा जिससे आपको समझने में आसानी होगी ।
1. जिंदगी के दौर में एक सही दिशा चुन ले जैसे कंपस होता है, वस उसको पकड़ कर अलग-अलग दिशा में नहीं जाना करना आपको यह है कि वस एक ही दशा पकड़ ले, कहनें का मेरा मूल रूप यह है कि जब आप एक एग्जाम पकड़ लेंगे कि मुझे अब यह क्लियर करना है, एक बार ठान लो तो ठान लो, भटकना बंद करो जब आप भटकना बंद कर देंगे तब ही आप इस मुकाम पर पहुंचेंगे, यह मेरी खुद की शुरुआती दौर में गलती थी कि मैं भटकता रहा बिना किसी दिशा के बिना किसी गाइडेंस के इसी चीज की आपको कमी ना हो तभी मैं आपको यह चीजें सिखाता हूं।
2. अब बात करते हैं 30 दिन के मॉक टेस्ट स्ट्रेटजी के बारे में देखिए सुनने में तो बहुत अच्छा लग रहा कि सिर्फ 30 दिन मॉक टेस्ट मैं एग्जाम क्लियर किया पर उसके पीछे की कहानी मेरा एक प्रॉपर हार्ड वर्क और डिसिप्लिन तो है ही पर Main बात यह है कि आप की एनालाइजिंग स्किल कैसी है, की कैसे आप अपने आने वाली एग्जाम को एनालाइज कर अपनी गलतियां यो से कैसे ठीक कर रहे हैं क्या आप अपनी गलती को वहीं छोड़ रहे हैं कई विद्यार्थी यहां गलती होती हैं, उसे ठीक करने या उसे सुधारने की कोशिश बिल्कुल नहीं करते फिर वही एग्जाम में या मॉक टेस्ट में उनका जब स्कोर अच्छा नहीं आ पाता तो वहीं से पढ़ाई करना छोड़ देते हैं।
🔸मेरी पीछे की 6 महीने की तैयारी ही मुझे इस मुकाम पर लाई है कि मैं अब बिना किताब खोले मॉक टेस्ट देकर ही एग्जाम क्लियर कर सकता हूं अब मैं आपको 30 दिनों का अपना प्लान बनाऊंगा की मैं जो लास्ट 30 दिनों मे करता हूं एग्जाम से पहले, यह वही विद्यार्थी फॉलो करें जो पहले से तैयारी कर रहे हैं अगर आप यह सोचकर आए हैं कि हम सीधा मॉकटेस्ट देंगें एग्जाम क्लियर हो जाएंगा तो आप अभी सही दिशा में नहीं हैं अपने ऊपर काम करिए और अगर आप फिर फॉलो करेंगे इस प्लान तो आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा। तो चलते हैं अपने 30 दिन के प्लान पर ;
📝 मेरा 1 से 30 दिनों का प्लान :
✴️ Day 1–10
🔹 एग्जाम के क्वेश्चन को एनालाइज करता था फिर दिन में दो बार मॉक टेस्ट ही देता था।
✴️ Day 10–20
🔹 मुझे अपने Weak टॉपिक पता लगे फिर मैं वही टारगेट किया उसी स्पेसिफिक टॉपिक के मॉक टेस्ट देकर।
✴️ Day 20–30 (परिणाम)
🔹 इन दिनों में मैंने अपनी गति देखी एग्जाम देने की, जो कि पहले से बेहतर थी, और यही Phase मेरे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ।
♨️ निष्कर्ष ;
आखिर में मै यही कहना और कहता भी हूं अपने विद्यार्थियों को जो मेरे पास भी बैठे हैं पढ़ते हैं साथ-साथ तैयारी करते हैं हम किसी तुम किसी एक चीज पर निर्भरता मत रखो सिर्फ अपने आप को समय दो अपनी पढ़ाई को समय दो, मोटिवेशन तो टेंपरेरी होती है आई और गई वस इतना ही होता है उसका, खुद चुनौतियां लो तैयारी करो आप खुद में बदलाव देखोगे उल्टा मेरे को आपसे सीखने को मिलेगा मैं तो अपना एक्सपीरियंस शेयर करता हूं, हर का अलग-अलग हो सकता है जरूरी नहीं आपको मेरा यह तरीका अच्छा लगा हो , और जरूरी यह भी नहीं की यह सबको ही अच्छा लगे सबका अपना अपना ओपिनियन हो सकता है, मैं कोई यहां जादुई शक्ति नहीं देता मैं एक आपको सही तरीका जरूर बताता हूं की कैसे एक अलग तरीके से आप पढ़ाई कर सकते हैं और यह सब आपको यही सीखने को मिलेगा आगे आगे में आपने विद्यार्थियों की भी कहानी आपके सामने लाऊंगा, कैसे मेरे कई विद्यार्थियों ने 1 महीने में ही एग्जाम क्लियर किया, आगे आपको सब बताया जाएगा सिर्फ 99quessmood पर जो रखे आपको बिल्कुल आगे हर फील्ड में । धन्यवाद

0 टिप्पणियाँ